पानागढ़ : मुरारई में ग्रामीणों के दो गुटों में संघर्ष, बमबाजी

Updated at : 25 Jan 2019 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
पानागढ़ : मुरारई में ग्रामीणों के दो गुटों में संघर्ष, बमबाजी

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मुराराई थाना अंतर्गत वामदेवपुर गांव में सरसों कटाई को केंद्र कर दो गुटों में हुए गुरुवार की सुबह संघर्ष के दौरान बमबाजी हुई. ग्रामीण गांव छोड़कर पलायन करने लगे. कई घरों में तोड़फोड़ की गई. सूचना मिलन पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस बल ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया. स्थिति तनावपूर्ण […]

विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मुराराई थाना अंतर्गत वामदेवपुर गांव में सरसों कटाई को केंद्र कर दो गुटों में हुए गुरुवार की सुबह संघर्ष के दौरान बमबाजी हुई. ग्रामीण गांव छोड़कर पलायन करने लगे. कई घरों में तोड़फोड़ की गई. सूचना मिलन पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस बल ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. गुरूवार को खेत में लगी सरसो की फसल काटने के लिए महिला गई थी. उसके साथ दूसरे गुट के ग्रामीणों के साथ विवाद शुरू हो गया. सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों में गोलबंदी शुरू हो गई. मारपीट के बाद दोनों पक्षों से बमबाजी शुरू हो गई. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ग्रामीणों के घरों में धावा बोल दिया.

पूर्णचंद मल्लिक के घर में जम कर तोड़फोड़ की गई. ग्रामीणों ने डर से पलायन शुरू कर दिया. स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ रामपुरहाट थाना पुलिस को भी बुलाया गया. इलाके में रूट मार्च की गई. घटना के बाद समूचे गांव में दहशत है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गांव में इतनी संख्या में बम कहां से आये, इसकी जांच की जायेगी. संबंधित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola