तृणमूल ने कहा, शुरू से मोदी सरकार का विरोध अच्छा नहीं
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत राय ने आज कहा कि शुरु से ही नरेंद्र मोदी सरकार का विरोध करना अच्छा नहीं होगा.राय ने यहां कहा, ‘‘हम विपक्ष में हैं. जब मोदी सरकार सत्तासीन होने जा रही हो तब शुरु से ही उसका जोरदार विरोध करना अच्छा नहीं होगा.’’ जब उनसे पूछा गया कि […]
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत राय ने आज कहा कि शुरु से ही नरेंद्र मोदी सरकार का विरोध करना अच्छा नहीं होगा.राय ने यहां कहा, ‘‘हम विपक्ष में हैं. जब मोदी सरकार सत्तासीन होने जा रही हो तब शुरु से ही उसका जोरदार विरोध करना अच्छा नहीं होगा.’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी सदन के पटल पर राज्य की वित्तीय मांग का विषय उठाएगी तब उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल.’’
जब एक अन्य तृणमूल नेता और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा लोकसभा में नामित तृणमूल के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय से 34 सांसदों वाली उनकी पार्टी का राजग के प्रति रुख तथा केंद्र राज्य संबंधों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी प्रमुख से राय मशविरा किए बगैर कुछ नहीं कह सकता.’’ममता बनर्जी चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी और भाजपा के कडे आलोचकों में एक रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










