नोटबंदी : एक सप्ताह बाद भी स्थिति सामान्य नहीं, जमीन रजिस्ट्री में 24 तक लिये जायेंगे पुराने नोट

Published at :16 Nov 2016 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी : एक सप्ताह बाद भी स्थिति सामान्य नहीं, जमीन रजिस्ट्री में 24 तक लिये जायेंगे पुराने नोट

लखनऊ : नोटबंदी के पूरे एक सप्ताह बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पायी है. लखनऊ के फूल विक्रेताओं का कहना है कि नोटबंदी के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है. ग्राहक नहीं आ रहे हैं और हमारे उत्पाद बर्बाद हो रहे हैं. कोई भी 500-1000 के नोट नहीं ले रहा है. बिक्री प्रभावित […]

विज्ञापन

लखनऊ : नोटबंदी के पूरे एक सप्ताह बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पायी है. लखनऊ के फूल विक्रेताओं का कहना है कि नोटबंदी के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है. ग्राहक नहीं आ रहे हैं और हमारे उत्पाद बर्बाद हो रहे हैं. कोई भी 500-1000 के नोट नहीं ले रहा है. बिक्री प्रभावित होने के कारण हम दुकान का किराया भी नहीं दे पा रहे हैं.

वहीं नोटबंदी से किसान भी प्रभावित हैं. किसानों का कहना है कि वे खेती के लिए आवश्यक सामग्री नहीं खरीद पा रहे हैं, यहां तक की यूरिया खरीदना भी मुश्किल है.

इधर नोटबंदी के कारण आम लोगों की परेशान को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह आदेश दिया है कि जमीन की रजिस्ट्री में पुराने 500 और 1000 के नोट 24 नवंबर तक लिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola