विधानसभा चुनाव में मायावती खेलेंगी दलित+मुसलमान कार्ड!

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगली रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में करने वालीं हैं. यह रैली 11 सितंबर को आयोजित की जायेगी. इससे पहले मायावती ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख जिलों में रैली आयोजित की, जिनमें आजमगढ़, आगरा और इलाहाबाद शामिल है. लेकिन चौंकाने वाली बात […]
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगली रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में करने वालीं हैं. यह रैली 11 सितंबर को आयोजित की जायेगी. इससे पहले मायावती ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख जिलों में रैली आयोजित की, जिनमें आजमगढ़, आगरा और इलाहाबाद शामिल है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में रैली आयोजित नहीं की. जबकि अन्य पार्टियों ने मोदी को उनके गढ़ में चुनौती देने की रणनीति अपनाई. सोनिया गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाराणसी से ही अपने अभियान की शुरुआत की थी. मायावती की इस रणनीति से थोड़ा आश्चर्य जरूर होता है क्योंकि मायावती अपनी रैलियों में नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधती हैं. राजनीति के जानकारों की मानें तो मायावती ने इस बार अपनी रणनीति बदली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




