यूपी में नये साल से घर बैठे ले सकेंगे डॉक्टर से अपनी बीमारी का परामर्श

लखनऊ : नये साल में उत्तर प्रदेश के दूर दराज गांवों के गरीब लोग भी घर बैठे बस एक फोन घुमा कर अपने स्वास्थ्य के बारे में विशेषज्ञ डाक्टरों से परामर्श ले सकेंगे. यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी. उत्तर प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य विभाग इस योजना पर बहुत तेजी से काम कर रहा है […]
लखनऊ : नये साल में उत्तर प्रदेश के दूर दराज गांवों के गरीब लोग भी घर बैठे बस एक फोन घुमा कर अपने स्वास्थ्य के बारे में विशेषज्ञ डाक्टरों से परामर्श ले सकेंगे. यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी. उत्तर प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य विभाग इस योजना पर बहुत तेजी से काम कर रहा है और ऐसी उम्मीद है कि सूबे की जनता को घर बैठे स्वास्थ्य परामर्श का तोहफा नये साल की शुरुआत में ही मिल जाएगा.
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक विशेष बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है कि हर गरीब को चिकित्सा सुविधा उसके घर पर या उसके घर के आसपास मिले. किसी मरीज को इलाज के लिये अस्पताल दर अस्पताल भटकना न पड़े. मुख्यमंत्री की इसी सोच को साकार करने के लिये प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग इस योजना पर काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन नामक इस योजना के अन्तर्गत पूरे प्रदेश को पांच भागों में बांटा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




