उत्तरप्रदेश में रूक नहीं रहा बलात्कार, प्रदर्शन के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Updated at : 07 Jun 2014 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में रूक नहीं रहा बलात्कार, प्रदर्शन के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश): मुजफ्फरनगर के दुलहेरा गांव में पांच लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया जिसके बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ है. आक्रोशित ग्रामीणों ने 4 जून को हुई घटना के विरोध में स्थानीय पुलिस थाने को घेर लिया जिसके बाद कथित लापरवाही के आरोप में एक सर्किल अधिकारी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश): मुजफ्फरनगर के दुलहेरा गांव में पांच लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया जिसके बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ है. आक्रोशित ग्रामीणों ने 4 जून को हुई घटना के विरोध में स्थानीय पुलिस थाने को घेर लिया जिसके बाद कथित लापरवाही के आरोप में एक सर्किल अधिकारी को हटा दिया गया और एक एसएचओ सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुयी, जब पीडि़ता शाहपुर गांव से दुलहेरा जा रही थी.पांच लोगों ने उसे कथित तौर पर अगवा किया और निकट के शमशान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच एन सिंह ने आज बताया कि बुढ़ाना के सर्किल ऑफिसर शैलेंद्र लाल से ड्यूटी वापस ले ली गयी है और थानाधिकारी हिंदवीर, पुलिस चौकी प्रभारी टीआर रिवाला, हेड कांस्टेबल अजब सिंह और कांस्टेबल सर्वेश कुमार, जितेंद्र कुमार और राजेंद्र को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है.बहरहाल, तीन दिनों से लापता 15 वर्षीय एक लड़की का शव कल कुरथाल गांव में पाया गया.लड़की अपने पिता को खेत में खाना पहुंचाने गयी थी लेकिन वापस नहीं लौटी.पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदेह है कि लड़की से बलात्कार हुआ और उसकी हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola