अंबेडकर जयंती पर ईटर बालजोडी में गूंजा हक का स्वर: जल, जंगल, जमीन बचाने को ग्रामीणों ने किया पथलगढ़ी

Noamundi News: डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नोवामुंडी प्रखंड के ईटर बालजोडी (रोबेंटा) गांव में ग्रामीणों ने पथलगढ़ी कर जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा तथा अपने अधिकार और पहचान बचाने के लिए एकजुटता का मजबूत संदेश दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को गांव ईटर बालजोडी (रोबेंटा) में ग्रामीण दिऊरी और स्थानीय रैयतों ने साथ  होकर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई. इस दौरान गांव में सामाजिक जागरूकता और अधिकारों की रक्षा को लेकर एक मजबूत संदेश भी दिया गया. 

अंबेडकर जयंती के मौके में पथलगढ़ी कार्यक्रम आयोजित

अंबेडकर जयंती के मौके में ग्रामीणों ने अपने जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा और अपने पहचान को बचाने के संकल्प के साथ पथलगढ़ी कार्यक्रम आयोजित किया. गांव की सीमाओं पर पारंपरिक तरीके से पथलगढ़ी कर यह स्पष्ट किया गया कि गांव की भूमि और संसाधनों पर बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

जल, जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर सामूहिक निर्णय

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि पूंजीपतियों द्वारा जल, जंगल और जमीन की लूट का विरोध किया जाएगा. साथ ही CNT Act के तहत आने वाले आदिवासी मूलवासियों की जमीनों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का संकल्प लिया गया. 

अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प

इस महत्वपूर्ण अवसर पर गांव के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब तक ग्रामीण संगठित हैं, तब तक उनकी पहचान और अधिकार सुरक्षित है. 

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >