अफवाहों के विरोध में एनएसएस की जागरुकता रैली

Updated at : 04 Jun 2017 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
अफवाहों के विरोध में एनएसएस की जागरुकता रैली

महिला कॉलेज की बीएड इकाई ने निकली रैली चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा में शनिवार को बीएड एनएसएस इकाई की ओर से अफवाहों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का शुभारंभ महिला कॉलेज परिसर से सुबह आठ बजे प्रचार्या डॉ शैलबाला दास ने किया. कॉलेज से निकल कर बड़ा नीमडीह से होते हुए मछुवा […]

विज्ञापन

महिला कॉलेज की बीएड इकाई ने निकली रैली

चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा में शनिवार को बीएड एनएसएस इकाई की ओर से अफवाहों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का शुभारंभ महिला कॉलेज परिसर से सुबह आठ बजे प्रचार्या डॉ शैलबाला दास ने किया. कॉलेज से निकल कर बड़ा नीमडीह से होते हुए मछुवा टोली वार्ड नंबर 15 तक पहुंची.
वहां पर छात्राओं ने अफवाहों को लेकर जागरूकता विषय पर लोगों से बातचीत की. लोगों को वर्तमान में फैल रहे अफवाहों से सतर्क रहने को कहा गया. अफवाह फैलाने वालों की सूचना निकटतम पुलिस प्रशासन को देने की बात कही गयी. मौके पर बीएड एनएसएस प्रोग्राम अफसर डॉ सुचित्रा बेहरा, शिक्षक पुष्पा कुमारी, अर्पित सुमन टोप्पो, मोहम्मद मोबारक करीम हासमी, शीला सामड, मदन मोहन मिश्रा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola