कोर्ट ने सुनायी दुष्कर्मी को 15 साल की सजा

चाईबासा : प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोपी विपरो गोप को दोषी करार देते हुए 15 साल की सजा सुनायी है. साथ ही दोषी को 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. पीड़िता के बयान पर 26 जून 2014 को महिला […]
चाईबासा : प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोपी विपरो गोप को दोषी करार देते हुए 15 साल की सजा सुनायी है. साथ ही दोषी को 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. पीड़िता के बयान पर 26 जून 2014 को महिला थाना में मामला दर्ज किया गया था.
पीड़िता मुफस्सिल थाना अंतर्गत खूंटा गांव की रहनेवाली है. पीड़िता ने बताया है कि उसके घर के बगल में कर्मा पर्व मनाया जा रहा था. उसे कर्मा पर्व को लेकर काम करने के लिए बुलाया गया था. रात होने के कारण वह वहीं सो गयी. आधी रात को आरोपी विपरो गोप उसके बगल में आकर सो गया और उसके साथ बलात्कार किया. जब उसने शोर मचाने का प्रयास की तो उसका मुंह दबा दिया. आरोपी ने दूसरे दिन भी उसके साथ बलात्कार किया. जिससे वह गर्भवती हो गयी. दर्ज मामले में बताया है कि आरोपी कुचाई थाना अंतर्गत कुलुगुटू का निवासी है. वह अपना ससुराल खूंटा गांव कर्मा पर्व मनाने आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




