3000 आबादी पर मात्र 18 चापानल

चाईबासा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 पुलहातु के लोग पानी के लिए आधी रात को ही घरों से बाल्टी-डेकची लेकर निकल जाते हैं. वार्ड के सप्लाई नल में आधी रात को ही पानी आता है. इस दौरान जो लोग अपनी नींद हराम कर आधी रात पानी भरते हैं, उनका काम निकल जाता है, […]
चाईबासा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 पुलहातु के लोग पानी के लिए आधी रात को ही घरों से बाल्टी-डेकची लेकर निकल जाते हैं. वार्ड के सप्लाई नल में आधी रात को ही पानी आता है. इस दौरान जो लोग अपनी नींद हराम कर आधी रात पानी भरते हैं, उनका काम निकल जाता है, लेकिन जो सोये रह जाते हैं, उन्हें दिनभर पानी के लिए भटकना पड़ता है.
तीन हजार की आबादी वाले इस वार्ड में तीन सरकारी स्टैंड पोस्ट नल और 18 चापाकल हैं. इनमें से एक भी चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं है. बावजूद कुछ लोग चापाकल के पानी का ही उपयोग करते हैं. निजी कनेक्शन वाले सुबह पानी खुलने से अपने-अपने घरों में मोटर चला लेते हैं. इस कारण सुबह नल में पानी नहीं के बराबर गिरता है, फिर भी यहां सुबह से ही बरतनों की कतार लग जाती है. रात को 12-1 बजे नलों में पानी गिरता है. रोरो नदी सामने होने के कारण लोग स्नान करने नदी जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




