बस सड़क से उतर झाड़ियों में घुसी, बाल-बाल बचे यात्री
Updated at : 12 Apr 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा से बलीबांध जा रही थी बस मंझारी थानांतर्गत जांगीबुरू घाटी के पास हुई घटना चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत बलांडिया- जांगीबुरू घाटी में मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे चाईबासा से बलीबंध जा रही सिटी मुस्कान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में घुस गयी. घटना में बस में सवार करीब 50 यात्री बाल-बाल बच […]
विज्ञापन
चाईबासा से बलीबांध जा रही थी बस
मंझारी थानांतर्गत जांगीबुरू घाटी के पास हुई घटना
चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत बलांडिया- जांगीबुरू घाटी में मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे चाईबासा से बलीबंध जा रही सिटी मुस्कान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में घुस गयी. घटना में बस में सवार करीब 50 यात्री बाल-बाल बच गये. यात्रियों ने बताया कि बस (जेएच 06जी-4936) चाईबासा से दोपहर 2.45 बजे बलीबंध के लिए खुली. जांगीबुरू घाटी पर चालक की लापरवाही से बस सड़क के नीचे उतर गयी. बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकल लिया गया. बस को किसी तरह सड़क पर लाकर बलिबंध के लिए रवाना की गयी. यात्रियों ने बताया कि चालक किशोर बारी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. घटना से बस पर सवार यात्री काफी डरे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




