झारखंड के वाहनों को ओड़िशा में लोडिंग देने पर रोक, प्रदर्शन

नोवामुंडी : ओड़िशा आरटीओ ने झारखंड के मालवाहक वाहनों को हर माह 28 दिन के लिए टेंपरॉरी पास निर्गत करना शुरू किया है. वहीं जोड़ा (ओड़िशा) डीडीएम ने केपी माइंस ठाकुरानी से लोडिंग पर रोक लगा दी है. इसके विरोध में सोमवार को बड़ाजामदा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया. एक सप्ताह में […]
नोवामुंडी : ओड़िशा आरटीओ ने झारखंड के मालवाहक वाहनों को हर माह 28 दिन के लिए टेंपरॉरी पास निर्गत करना शुरू किया है. वहीं जोड़ा (ओड़िशा) डीडीएम ने केपी माइंस ठाकुरानी से लोडिंग पर रोक लगा दी है. इसके विरोध में सोमवार को बड़ाजामदा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया. एक सप्ताह में न्याय नहीं मिलने पर ओड़िशा के ट्रकों को झारखंड नहीं घुसने देने की बात कही. आरोप लगाया कि ओड़िशा के मालवाहक वाहन झारखंड से बिना परमिट लिए हर दिन बड़ाजामदा स्थित बालाजी स्पंज प्लांट में लौह अयस्क की ढुलाई कार्य करते हैं. इसमें करीब 80 वाहन लगे हैं.
रात्रि 8 बजे से लौह अयस्क की ढुलाई कर प्लांट में अनलोड किया जाता है. झारखंड के वाहन मालिकों ने लोडिंग नहीं देने के लिए ओड़िशा स्थित केपी माइंस के ट्रांसपोर्टर निर्मल सिंह व जोड़ा के डीडीएम पर मिलीभगत का आरोप लगाया. मौके पर अजित सिंह, हरि उपाध्याय, दिनेश, गौरव दता, विनोद, चंदन गुप्ता, अशोक सिन्हा, बंटी पोद्दार, आर एन पोद्दार, हेमंत सिंह, ह्रदया चौधरी, हेमंत गुप्ता, कल्लू, सुनील चौरसिया, रोमा आपट, राजू चौरसिया, संदीप साहू, दशरथ पासवान, सोनू प्रसाद, प्रमोद साहू, पवन सिंह, रिम बहादुर, अजमत खान, सुभाष, मनोज गुप्ता, रोहित चौधरी, ए ओझा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




