वाहन की छत से गिरे यात्री के सिर में चोट लगी

चाईबासा : सदर थानांतर्गत शहीद पार्क स्थित नगाड़ा चौक के पास रविवार साम साढ़े पांच बजे टाटा मैजिक वाहन से गिरकर यात्री मिलन केसरी (26) घायल हो गया. वह झींकपानी थानांतर्गत टुंगलुई गांव का रहनेवाला है. स्थानीय लोगों ने श्री केसरी को सदर अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार मिलन केसरी बड़ी बाजार डाउन स्थित एक […]
चाईबासा : सदर थानांतर्गत शहीद पार्क स्थित नगाड़ा चौक के पास रविवार साम साढ़े पांच बजे टाटा मैजिक वाहन से गिरकर यात्री मिलन केसरी (26) घायल हो गया. वह झींकपानी थानांतर्गत टुंगलुई गांव का रहनेवाला है. स्थानीय लोगों ने श्री केसरी को सदर अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार मिलन केसरी बड़ी बाजार डाउन स्थित एक चावल-दाल दुकान में काम करता है.
वह शाम को वाहन की छत पर बैठकर अपने घर जा रहा था. नगाड़ा चौक के पास वह वाहन की छत से गिर गया. इसके बाद चालक तेजी से वाहन चलाकर झींकपानी की ओर भाग गया. चिकित्सकों ने बताया कि युवक के सिर में अंदरूनी चोट लगी है. उसकी स्थिति गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




