खाता नहीं खोलने वाले बैंकों पर होगी कार्रवाई

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार ने गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बैंकों में खोता खोलने व आधार सीडिंग कार्य की समीक्षा की. समीक्षा में बड़ी संख्या में बैंकों में खाता खोलने और आधार सीडिंग का कार्य लंबित है. इससे छात्र-छात्राओं को मिलने वाला लाभ उनके खाते में नहीं जा पा रहा है. […]
चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार ने गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बैंकों में खोता खोलने व आधार सीडिंग कार्य की समीक्षा की. समीक्षा में बड़ी संख्या में बैंकों में खाता खोलने और आधार सीडिंग का कार्य लंबित है. इससे छात्र-छात्राओं को मिलने वाला लाभ उनके खाते में नहीं जा पा रहा है. डीसी ने कहा कि बैंक बच्चों के खाता खोलने में कोताही न करें.
खाता नहीं खोलने वाले बैंकों पर कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने 11, 14 व 15 मार्च को शिविर लगा कर बच्चों का बैंक खाता व आधार सीडिंग करने का आदेश दिया. डीसी ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का खाता व आधार सीडिंग जरूर करा लें. शिक्षकों व बीइइओ को इस काम में अलर्ट करने का आदेश दिया. बैंक खाता व आधार सीडिंग हो जाने के बाद सूची एलडीएम को सौंपने की बात कही गयी. मौके पर डीएसइ, एडीपीओ अमित मुखर्जी, एलडीएम तथा विभिन्न प्रखंडों के बीइइओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




