तोड़ेतोपा में 3 माह से जलापूर्ति योजना बंद, हाहाकार

नोवामुंडी : नोवामुंडी के तोंड़ेतोपा स्थित सोलर चालित ग्रामीण लघु जलापूर्ति योजना बीते तीन माह से बंद है. इसके कारण पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. इसे लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रखंड उप प्रमुख ज्योत्सना खिलार की अध्यक्षता में बैठक की. इसमें ग्रामीणों ने पेयजल व स्वच्छता विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर […]
नोवामुंडी : नोवामुंडी के तोंड़ेतोपा स्थित सोलर चालित ग्रामीण लघु जलापूर्ति योजना बीते तीन माह से बंद है. इसके कारण पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. इसे लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रखंड उप प्रमुख ज्योत्सना खिलार की अध्यक्षता में बैठक की. इसमें ग्रामीणों ने पेयजल व स्वच्छता विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर से जलापूर्ति की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के 50 परिवारों के घरों में जलापूर्ति कनेक्शन दिया गया. योजना का उदघाटन के पूर्व दो सोलर प्लेट उखड़ गये. इसके कारण समर सेबूल पंपिंग मोटर पर्याप्त मात्रा में जमीन के नीचे से पानी खिंचने में नाकाम है. आधा घंटा भी नहीं चल पाता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




