4 मार्च से शुरू होगी परीक्षा बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

Updated at : 14 Feb 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
4 मार्च से शुरू होगी परीक्षा बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चार मार्च से आरंभ होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. परीक्षा चार दिन में ही संपन्न होगा. 4, 6, 7 व 8 मार्च को ही परीक्षा होगी. सभी परीक्षा प्रथम पाली सुबह दस से 01:00 बजे के बीच ही […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चार मार्च से आरंभ होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. परीक्षा चार दिन में ही संपन्न होगा. 4, 6, 7 व 8 मार्च को ही परीक्षा होगी. सभी परीक्षा प्रथम पाली सुबह दस से 01:00 बजे के बीच ही निर्धारित की गयी है. महिला कॉलेज चाईबासा के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र टाटा कॉलेज में बनाया गया है. जबकि बहरागोड़ा कॉलेज के विद्यार्थियों को होम सेंटर ही रखा गया.

वहीं जेएनएलएन कॉलेज में मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर, जेकेएस कॉलेज जमशेदपुर में को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर, यामिनी कल्याणी महतो वीमेंस बीएड कॉलेज, एनएसआइबीएम पोखरी, यामिनी कांत बीएड कॉलेज सालबोनी, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, श्रीकांत कॉलेज ऑफ

एजुकेशन जमशेदपुर तथा केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज जमशेदपुर में ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर व लोयोला कॉलेज ऑफ एजुकेशन जमशेदपुर. एसबी कॉलेज चांडिल में आशु किस्कू एंड रवि किस्कू मेमोरियल कॉलेज तथा काशी साहू कॉलेज में इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola