मनोहरपुर के दो अभियंताओं पर आरोप गठित

चाईबासा : मनोहरपुर में मनरेगा घोटाले के आरोपी दो अभियंताओं पर उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कार्रवाई की है. जिला परिषद के सहायक अभियंता शशि प्रकाश और कनीय अभियंता मनोज कुमार पर प्रपत्र क गठित किया है. दोनों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा सरकार के प्रधान सचिव से की गयी है. दोनों अभियंता पर […]
चाईबासा : मनोहरपुर में मनरेगा घोटाले के आरोपी दो अभियंताओं पर उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कार्रवाई की है. जिला परिषद के सहायक अभियंता शशि प्रकाश और कनीय अभियंता मनोज कुमार पर प्रपत्र क गठित किया है. दोनों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा सरकार के प्रधान सचिव से की गयी है.
दोनों अभियंता पर मनोहरपुर प्रखंड में मनरेगा की योजनाओं में अनियमितता बरतने का आरोप है. इस मामले में दोनों अभियंता पर मनोहरपुर थाने में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था. मामले में निगरानी जांच की अनुशंसा हुई थी. निगरानी जांच से पहले फाइल गायब हो गयी थी. गायब फाइल होने की रिपोर्ट प्रभात खबर ने पांच जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था. मनोहरपुर मनरेगा घोटाले की जांच करने वाले तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी दिलीप तिर्की ने जांच रिपोर्ट दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




