ईचा खरकई डैम का निर्माण कार्य बंद कराने की मांग
Updated at : 22 Dec 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : सदर प्रखंड के बरकुंडिया के तुरामडीह गांव के मुंडा साऊ बुड़ीउली व तेरगो के मुंडा पितांबर बिरूली ने कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त व उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ईचा खरकई (सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना) का निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है. पत्र में बताया है कि डैम का निर्माण होने से यहां के […]
विज्ञापन
चाईबासा : सदर प्रखंड के बरकुंडिया के तुरामडीह गांव के मुंडा साऊ बुड़ीउली व तेरगो के मुंडा पितांबर बिरूली ने कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त व उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ईचा खरकई (सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना) का निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है.
पत्र में बताया है कि डैम का निर्माण होने से यहां के आदिवासियों का रूढ़िवादी दस्तूर समाप्त हो जायेगा. सभी धार्मिक स्थल पानी से डूब जायेगा. लोग विस्थापित हो जायेंगे व पलायन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने बताया है कि डैम का निर्माण कार्य बंद होने से आदिवासियों का धार्मिक स्थल बच जायेगा.
श्राप व मन्नत पूजा स्थगित. ईचा खरकई बांध विरोधी संघ की ओर सदर प्रखंड के मौदी गांव में 23 दिसंबर को आयोजित श्राप व मन्नत पूजा स्थगित कर दिया गया है. यह जानकारी संघ के संयोजक दासकान कुदादा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




