बच्चों के साथ शिक्षक-पदाधिकारी भी खेलें : प्रमुख

चक्रधरपुर : सोमवार को पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया. समारोह का उदघाटन प्रमुख नानकी कुजूर, पंचायत समिति सदस्य राजेश कच्छप, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राम पति राम व बीइइअो तेजिंदर कौर ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर प्रमुख नानकी कुजूर ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के […]
चक्रधरपुर : सोमवार को पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया. समारोह का उदघाटन प्रमुख नानकी कुजूर, पंचायत समिति सदस्य राजेश कच्छप, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राम पति राम व बीइइअो तेजिंदर कौर ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर प्रमुख नानकी कुजूर ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के साथ शिक्षकों को और बच्चों एवं शिक्षकों के साथ अफसरों को भी खेलना चाहिए, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ें.
क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बाल समागम का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है. बीइइअो तेजिंदर कौर ने कहा कि बाल समागम केवल एक खेल नहीं, बल्कि बच्चों का भविष्य तय करने का एक माध्यम है. हाइटेक होती दुनिया में बच्चे खेलकूद से दूर हो रहे हैं, ऐसे में इस तरह के आयोजन एक सराहनीय पहल है. समारोह को कोलचकड़ा पंसस राजेश कच्छप, अनिल देहुरी, महफुजुर्रहमान आदि ने भी संबोधित किया. बीइइओ ने कहा कि 7 दिसंबर को चाईबासा में जिला स्तरीय बाल समागम है, जिसमें चक्रधरपुर प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को भाग लेना है. बच्चे बुधवार की सुबह 8 बजे बीआरसी चक्रधरपुर पहुंचेंगे, यहां से बस चाईबासा रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




