चलती ट्रेन में चढ़ रही छात्रा का पैर फिसला युवक ने प्लेटफॉर्म पर खींचकर बचायी जान
Updated at : 05 Nov 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक की घटना साउथ बिहार एक्सप्रेस से गोइलकेरा की तरफ गयी छात्रा प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों का शोर सुन चालक ने ट्रेन रोकी उसी ट्रेन से अपने घर की ओर रवाना हुई निवेदिता कॉलेज की छात्रा चक्रधरपुर : चलती ट्रेन में चढ़ रही निवेदिता कॉलेज की छात्रा की जान प्लेटफॉर्म […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक की घटना
साउथ बिहार एक्सप्रेस से गोइलकेरा की तरफ गयी छात्रा
प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों का शोर सुन चालक ने ट्रेन रोकी
उसी ट्रेन से अपने घर की ओर रवाना हुई निवेदिता कॉलेज की छात्रा
चक्रधरपुर : चलती ट्रेन में चढ़ रही निवेदिता कॉलेज की छात्रा की जान प्लेटफॉर्म पर खड़े एक युवक की तत्परता व सूझबूझ से बाल-बाल बच गयी. घटना शुक्रवार की सुबह 9:45 बजे चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की है. इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या एक पर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस खड़ी थी. ट्रेन खुलने के साथ छात्रा दौड़ती हुई इंजन के सामने से आयी और जेनरल बोगी में चढ़ने लगी. इस दौरान उसका पैर फिसल गया. उसका हाथ ट्रेन से छूटने लगा.
सौभाग्य से वही खड़े एक युवक प्रशांत कुमार साव ने तत्परता से दिखाते हुए युवती को एक हाथ से उठा कर प्लेटफॉर्म पर खींच लिया. इससे छात्रा की जान बाल-बाल बच गयी. घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रेन रोक दी. इसके बाद छात्रा जेनरल बोगी में आराम से चढ़ गयी. जानकारी के अनुसार छात्रा गोइलकेरा या सोनुवा की रहने वाली थी. वह शुक्रवार को निवेदिता कॉलेज आयी थी. इसके बाद अपने घार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंची थी.
छात्रा के तुरंत उसी ट्रेन से चले जाने के कारण उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पायी. छात्रा की जान बचाने वाले प्रशांत साव ने बताया कि वह बोकारो में 12वीं कक्षा का छात्र है. छठ पर्व को लेकर चक्रधरपुर आया है. वह प्लेटफॉर्म से होकर स्टेशन आ रहा था. इसी दौरान उक्त हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




