ताला तोड़कर जेवरात व बर्तनों की चोरी

Updated at : 27 Oct 2016 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
ताला तोड़कर जेवरात व बर्तनों की चोरी

चाईबासा : सदरथाना अंतर्गत न्यू कॉलोनी, नीमडीह में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने समेत बर्तनों की चोरी कर ली़ गयी. 26 अक्तूबर को न्यू कॉलोनी, नीमडीह निवासी नवीन कुमार ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है़ दर्ज मामले में बताया गया है कि उनके ससुर का […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदरथाना अंतर्गत न्यू कॉलोनी, नीमडीह में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने समेत बर्तनों की चोरी कर ली़ गयी. 26 अक्तूबर को न्यू कॉलोनी, नीमडीह निवासी नवीन कुमार ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है़

दर्ज मामले में बताया गया है कि उनके ससुर का निधन होने पर 22 अक्तूबर को घर में ताला बंद कर जमशेदपुर गये थे़ 26 अक्तूबर को पड़ोसी ब्रजेश कुमार ने उसे फोन पर बताया कि घर का ताला खुला है़ घटना की सूचना पाकर 26 अक्तूबर को शाम लगभग छह बजे घर पहुंचे, तो घर का ताला टूटा पाया़ अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सामान इधर-उधर हुआ था़ दर्ज मामले में बताया है कि अलमीरा तोड़कर चोरों ने सोने एवं चांदी जेवरात, बर्तन और अन्य सामानों की चोरी कर ली है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola