चांदमारी मुहर्रम कमेटी के सचिव बने सखावत हुसैन

चक्रधरपुर : मदरसा मेराजुल इस्लाम में लोको चांदमारी मुहर्रम कमेटी की बैठक शनिवार को चांद मोहम्मद की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 2014-15 का लेखा जोखा पेश किया गया. साथ ही नयी कमेटी का गठन किया गया. बैठक में इस्लाम खान को अध्यक्ष, सखावत हुसैन को सचिव, नासीर खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया. चांद […]
चक्रधरपुर : मदरसा मेराजुल इस्लाम में लोको चांदमारी मुहर्रम कमेटी की बैठक शनिवार को चांद मोहम्मद की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 2014-15 का लेखा जोखा पेश किया गया. साथ ही नयी कमेटी का गठन किया गया. बैठक में इस्लाम खान को अध्यक्ष, सखावत हुसैन को सचिव, नासीर खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
चांद मोहम्मद ने कहा कि 12 अक्तूबर को मुहर्रम के नवमी की रात एक अजीमुसान जलसा शहादत-ए- हुसैन का आयोजन होगा. जिसमें खड़गपुर, जमशेदपुर, माधोपुर से मौलाना का आगमन होगा. मौके पर मोहम्मद पीरु, मो जिशान, इमरान खान, मो बसारत हुसैन, मो शाबीर, हाजी अब्दुल खालिक साहब, असलम खान, टीटीएस, मो फिरोज, मो शाहील, बाबु व मो सैफ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




