सीएम की आदर्श पंचायत में 90% लोग खुले में करते हैं शौच

Updated at : 22 Sep 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम की आदर्श पंचायत में 90% लोग खुले में करते हैं शौच

तांतनगर : कासेया पंचायत में बुधवार को प्रमुख सुनील कुमार सामड की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बैठक की. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेंद्र तिवारी मौजूद थे. ग्रामीणों ने पंचायत में बनाये गये शौचालय अधूरा छोड़ने की शिकायत की. वहीं अधिकांश शौचालय में दरवाजा नहीं है. शौचालय में प्लास्टर नहीं किया […]

विज्ञापन

तांतनगर : कासेया पंचायत में बुधवार को प्रमुख सुनील कुमार सामड की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बैठक की. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेंद्र तिवारी मौजूद थे. ग्रामीणों ने पंचायत में बनाये गये शौचालय अधूरा छोड़ने की शिकायत की. वहीं अधिकांश शौचालय में दरवाजा नहीं है. शौचालय में प्लास्टर नहीं किया गया है. ड्रेन में अधिक गड्ढा नहीं किया गया है. वहीं स्पैन नहीं लगाया गया है. इसके कारण शौचालय उपयोग लायक नहीं है. इसके कारण लोग खुले में शौच करने को विवश हैं.

प्रमुख ने कहा शौचालय के अभाव में पंचायत के 90 प्रतिशत से अधिक लोग खुले में शौच को विवश हैं. कासेया पंचायत सबसे गंदा पंचायत है. शौचालय निर्माण में ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर व मुखिया की मिलीभगत से गलत तरीके से राशि की निकासी कर जनता का पैसा हड़प लिया गया. इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए. प्रमुख ने कासेया पंचायत को आदर्श पंचायत घोषित करने व खुले में शौच मुक्त के एवज में मुखिया को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार मिलने पर अाश्चर्य जताया.

पंचायत में बने शौचालय का दोबारा सर्वे कर नये सिरे से शौचालय बनाने की बात कही. बीडीओ नागेंद्र नितारी ने कहा शौचालय का उपयोग करें. इससे गांव में बीमारी नहीं फैलेगी. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार पंचायत में 832 शौचालय बना है. सभी शौचालय पूर्ण है. बैठक में काफी संख्या में पंचायत के लोग मौजूद थे.

स्वच्छ भारत मिशन पर कासेया पंचायत में जिला प्रशासन ने की बैठक
शौचालय की जांच कर कार्रवाई की हुई मांग
मुख्यमंत्री ने मुखिया को किया था सम्मानित
पंचायत में बने ज्यादातर शौचालय अधूरा, शौच जाने के लायक नहीं
ग्रामीणों ने पंचायत के शौचालय निर्माण में अनियतमितता का आरोप लगाया
नामांकन व स्क्रूटनी आज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola