युवती ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप

Updated at : 20 Sep 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
युवती ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप

मझगांव : रविवार की रात करीब ग्यारह बजे केबोलोंग गोड़ुनीपोस थाना के बोलोंग जिला सुंदरगढ़ ओड़िशा की निवासी 21 वर्षीय सीमा मुंडा की हत्या का प्रयास किया गया. मझगांव थानांतर्गत खैरपाल रुगुड़साई जाने वाले संकरी पुलिया के नजदीक जगन्नाथपुर थानांतर्गत करंजिया निवासी मानसिंह व उनके सहयोगी पर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगा […]

विज्ञापन

मझगांव : रविवार की रात करीब ग्यारह बजे केबोलोंग गोड़ुनीपोस थाना के बोलोंग जिला सुंदरगढ़ ओड़िशा की निवासी 21 वर्षीय सीमा मुंडा की हत्या का प्रयास किया गया. मझगांव थानांतर्गत खैरपाल रुगुड़साई जाने वाले संकरी पुलिया के नजदीक जगन्नाथपुर थानांतर्गत करंजिया निवासी मानसिंह व उनके सहयोगी पर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगा है.

सीमा मुंडा के अनुसार मान सिंह के साथ एक वर्ष से उसका प्रेम चल रहा था. इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बना और गर्भ ठहर गया. मानसिंह उसे नोवामुंडी ले आया एवं रविवार 18 सितंबर की रात ग्यारह बजे मित्र के गांव चलने को कहा. दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मित्र के साथ चले गये. इस दौरान रास्ते में पति मानसिंह ने शौच जाने की बात कह कर पुलिया के नीचे गया और कुछ देर के बाद ऊपर आया एवं लाठी से मारकर घायल कर दिया. इसके बाद अपने मित्र के साथ मिलकर पुलिया के नीचे फेंक दिया. किसी तरह से जान बचाकर वहां से वह भागी. समाचार लिखे जाने तक मामला थाना में दर्ज नहीं हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola