लट्टू उरांव समिति पहली बार करेगी दुर्गा पूजा, होगा रावण दहन

चक्रधरपुर : लट्टू उरांव स्मारक कल्याण समिति के तत्वावधान में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति बनमालीपुर की ओर से पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व विधायक सुखराम उरांव ने दी. उन्होंने कहा कि लट्टू उरांव कल्याण समिति के अधीन ही दुर्गा पूजा समिति संचालित होगी. बताया कि […]
चक्रधरपुर : लट्टू उरांव स्मारक कल्याण समिति के तत्वावधान में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति बनमालीपुर की ओर से पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व विधायक सुखराम उरांव ने दी. उन्होंने कहा कि लट्टू उरांव कल्याण समिति के अधीन ही दुर्गा पूजा समिति संचालित होगी.
बताया कि पूजा पर लगातार तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. नौ अक्तूबर को अष्टमी के दिन शाम 6 से रात 10 बजे तक नृत्य प्रतियोगिता होगी. इसमें कोई भी डांसर भाग ले सकेगा. प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 200 रुपया तथा पुरस्कार की राशि प्रथम 15 हजार, द्वितीय 10 हजार तथा तृतीय 5 हजार की होगी. रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक खरसावां, सरायकेला व मयूरभंज ओड़िशा शैली की छऊ नृत्य होगी. नवमी को शाम 6 से रात 10 बजे तक नृत्य प्रतियोगिता होगी,
जिसकी इनामी राशि 30 हजार, 20 हजार व 10 हजार होगी. इसमें भाग लेने के लिए 500 रुपये का नामांकन शुल्क होगा. रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक झूमर नृत्य व ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होगा. दशमी को संध्या 6 बजे से रावण दहन का कार्यक्रम होगा. उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम बनमालीपुर गांव में होगा. प्रतिमा का विसर्जन भी बनमालीपुर नदी घाट में किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




