राइका पुल की एप्रोच सड़क धंसने की दोबारा होगी जांच

Updated at : 16 Sep 2016 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
राइका पुल की एप्रोच सड़क धंसने की दोबारा होगी जांच

चाईबासा : गुवा से करीब 12 किलोमीटर दूरी राइका गांव में बने पुल की एप्रोच सड़क की दोबारा जांच होगी. उपायुक्त के आदेश पर एडीसी जयकिशोर प्रसाद व नोवामुंडी बीडीओ ने राइका गांव में पहुंचकर पुल व एप्रोच रोड की जांच की थी. एडीसी व बीडीओ की जांच में पुल की एप्रोच सड़क टूटने की […]

विज्ञापन

चाईबासा : गुवा से करीब 12 किलोमीटर दूरी राइका गांव में बने पुल की एप्रोच सड़क की दोबारा जांच होगी. उपायुक्त के आदेश पर एडीसी जयकिशोर प्रसाद व नोवामुंडी बीडीओ ने राइका गांव में पहुंचकर पुल व एप्रोच रोड की जांच की थी. एडीसी व बीडीओ की जांच में पुल की एप्रोच सड़क टूटने की बात सामने आयी थी. दोनों अफसरों ने डीसी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है. दोनों अफसरों की ओर से जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद डीसी ने फिर से पुल व एप्रोच रोड की जांच का आदेश दिया है.

राइका में नदी पर बने पुल व एप्रोच रोड की अब जगन्नाथपुर एसडीओ व मनोहरपुर के कार्यपालक अभियंता करेंगे. संवेदक ने अफसरों को बताया है कि कार्य अभी जारी है. एप्रोच रोड ठीक करने का अफसरों को संवेदक ने भरोसा दिया है. पुल ठीक होने की गारंटी पर संवेदक को फिलहाल राहत दी गयी है. कार्य में गुणवत्ता नहीं होने और रोड ठीक नहीं होने पर संवेदक पर कार्रवाई की बात कही गयी है.

एडीसी, बीडीओ के बाद अब जगन्नाथपुर एसडीओ व अभियंता करेंगे जांच
संवेदक ने अफसरों को पुल निर्माण पूरा नहीं होने की बात बतायी
एप्रोच रोड ठीक करने की गारंटी पर संवेदक को मिली राहत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola