चाईबासा : आठ माह की गर्भवती का फंदे से लटका शव मिला

चाईबासा : सदर थानांतर्गत बानटोला की आठ माह की गर्भवती नीमा योगी (19) मंगलवार की दोपहर अपने ससुराल में फंदे से झूलती मिली. घटना से उरांव समाज का करमा पर्व की खुशियां गम में बदल गयी. इधर घटना के बाद मृतका के पिता कुम्हारटोली निवासी पतिता योगी ने बेटी के ससुरावालों पर हत्या का आरोप […]
चाईबासा : सदर थानांतर्गत बानटोला की आठ माह की गर्भवती नीमा योगी (19) मंगलवार की दोपहर अपने ससुराल में फंदे से झूलती मिली. घटना से उरांव समाज का करमा पर्व की खुशियां गम में बदल गयी. इधर घटना के बाद मृतका के पिता कुम्हारटोली निवासी पतिता योगी ने बेटी के ससुरावालों पर हत्या का आरोप लगाया है.
उन्होंने थाना में बेटी की हत्या की लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि बेटी नीमा ने बानटोला निवासी बंधन लकड़ा के साथ आठ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था. उसकी बेटी आठ माह की गर्भवती थी. मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उसे फोन कर मंत्री नामक एक व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारी बेटी ने फांसी लगा ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




