मामा-भांजा दोनों थे अच्छे फुटबॉलर

Updated at : 14 Sep 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
मामा-भांजा दोनों थे अच्छे फुटबॉलर

चाईबासा के कमारहातु में एक ही दिन मामा-भांजे का हुआ निधन चाईबासा : बचपन से ही मामा और भांजे में पक्की दोस्ती थी. दोनों अकसर साथ जीने और मरने की बात करते थे, लेकिन किसे पता था कि यह घटना हो जायेगी. ऐसा ही चाईबासा के कमारहातु में हुआ. दरअसल नारायण देवगम और संग्राम सुंडी […]

विज्ञापन

चाईबासा के कमारहातु में एक ही दिन मामा-भांजे का हुआ निधन

चाईबासा : बचपन से ही मामा और भांजे में पक्की दोस्ती थी. दोनों अकसर साथ जीने और मरने की बात करते थे, लेकिन किसे पता था कि यह घटना हो जायेगी. ऐसा ही चाईबासा के कमारहातु में हुआ. दरअसल नारायण देवगम और संग्राम सुंडी दोनों मामा-भांजा थे. दोनों में गहरी दोस्ती थी. सामाजिक कार्यक्रमों व अन्य मौके पर दोनों साथ दिखते थे. इस दौरान मामा-भांजे की जुबान से अकसर सुनने को मिलता था कि वे साथ जीयेंगे और साथ मरेंगे. दोनों अपने जमाने में साथ में फुटबॉल खेलते थे और अच्छे खिलाड़ी थे. दोनों का एक साथ सोमवार को निधन हो गया.
टोंटो प्रखंड के पेरतोल गांव निवासी संग्राम (54 वर्ष) वर्तमान में सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव थे. मंगलवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया. स्व नारायण के अंतिम दर्शन के लिए टीएसी सदस्य जेबी तुबिड, मुखिया निरेश देवगम, विपिन लागुरी, जगदीश पाट पिंगुवा, पूर्व वार्ड पार्षद मिथलेश सावैयां आदि पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola