सड़क हादसे में युवक की मौत

Updated at : 01 Jun 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत

चाईबासा : बाइक के धक्के से घायल सदर प्रखंड के बरकेला गांव निवासी प्रधान बोयपाई (30) की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी. घटना नरसंडा गांव में घटी. परिजनों ने बताया कि मृतक प्रधान बोयपाई बेंगलुरु में काम करता था. मंगलवार को ही वह बेंगलुरु से अपने घर लौट रहा था. चाईबासा आने […]

विज्ञापन

चाईबासा : बाइक के धक्के से घायल सदर प्रखंड के बरकेला गांव निवासी प्रधान बोयपाई (30) की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी. घटना नरसंडा गांव में घटी. परिजनों ने बताया कि मृतक प्रधान बोयपाई बेंगलुरु में काम करता था. मंगलवार को ही वह बेंगलुरु से अपने घर लौट रहा था.

चाईबासा आने के पश्चात गांव तक वह पैदल ही जा रहा था. घर जाने के क्रम में नरसंडा गांव के पास मुख्य मार्ग पर उसे किसी अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी थी. जिसके कारण वह सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया. शाम लगभग साढ़े चार बजे लहुलूहान अवस्था में आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टाटा रेफर कर दिया गया. मगर स्थिति गंभीर होने की वजह से घायल ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. मृतक को गले, छाती और सिर में गंभीर चोट आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola