तीन साल में विधानसभा में उठे सवालों की हुई पड़ताल

Updated at : 29 May 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
तीन साल में विधानसभा में उठे सवालों की हुई पड़ताल

विधानसभा की निवेदन समिति ने मामलों की गहनता से की जांच चाईबासा : विधानसभा की निवेदन, शून्य काल और गैर सरकारी संकल्प समिति ने शुक्रवार की रात पश्चिमी सिंहभूम के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की. समिति के सभापति जेपी भाई पटेल व सदस्य सिल्ली विधायक अमित महतो ने विधानसभा में पश्चिमी सिंहभूम से जुड़े सवालों […]

विज्ञापन

विधानसभा की निवेदन समिति ने मामलों की गहनता से की जांच

चाईबासा : विधानसभा की निवेदन, शून्य काल और गैर सरकारी संकल्प समिति ने शुक्रवार की रात पश्चिमी सिंहभूम के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की. समिति के सभापति जेपी भाई पटेल व सदस्य सिल्ली विधायक अमित महतो ने विधानसभा में पश्चिमी सिंहभूम से जुड़े सवालों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की. निवेदन समिति के समक्ष तीन साल में पक्ष और विपक्ष के विधायक की ओर से उठाये गये सवालों पर विमर्श किया गया.
इसमें पाया कि निवेदन समिति में उठे तमाम मामलों पर अधिकारियों ने कार्रवाई की. एक भी मामला पेंडिंग नहीं है. कार्रवाई से समिति को अवगत कराया है. समिति के सभापति ने निवेदन समिति में उठे सभी मामलों का जवाब ससमय देने व कार्रवाई का निर्देश अफसरों को दिया.
निवेदन समिति में बीते तीन साल में उठे मामले पर अधिकारियों संग वार्ता की गयी. पश्चिमी सिंहभूम में एक भी मामला पेंडिंग नहीं है. हाल में निवेदन समिति में पश्चिमी सिंहभूम से जुड़ा मामला नहीं था. सभी मामले पुराने थे.
अमित कुमार महतो, विधायक सिल्ली सह सदस्य निवेदन समिति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola