केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति पर असमंजस

Updated at : 11 Apr 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति पर असमंजस

चक्रधरपुर : केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पुनर्गठन का विरोध शुरू हो गया है. 9 अप्रैल को केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का पुनर्गठन किया गया था, जिसमें राजू प्रसाद कसेरा के नेतृत्व में एक नयी टीम बनायी गयी थी. लेकिन निवर्तमान अध्यक्ष महादेव गिरी ने नयी कमेटी का विरोध किया है. उन्होंने एसडीओ की बैठक […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पुनर्गठन का विरोध शुरू हो गया है. 9 अप्रैल को केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का पुनर्गठन किया गया था, जिसमें राजू प्रसाद कसेरा के नेतृत्व में एक नयी टीम बनायी गयी थी. लेकिन निवर्तमान अध्यक्ष महादेव गिरी ने नयी कमेटी का विरोध किया है.

उन्होंने एसडीओ की बैठक में भी विरोध दर्ज कराया गया है. अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि पुरानी अथवा नयी कमेटी इस वर्ष केंद्रीय रामनवमी कमेटी का दायित्व निभायेगी. हालांकि कुछ खास लोग दोनों समितियों के बीच उभरे मतभेद को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. मालूम रहे कि चक्रधरपुर में रामनवमी के लिए कुल 31 लाइसेंसी हैं. 15 अप्रैल को ये सभी अखाड़े रामनवमी का जुलूस निकालेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola