बिरसा को अब संक्रमण का खतरा नहीं

Published at :02 Jan 2014 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिरसा को अब संक्रमण का खतरा नहीं

चाईबासा : करंज के तेल में शीशा की मालिश के बाद जीवन की जंग लड़ रहा बिरसा फिलहाल संक्रमण के खतरे से मुक्त हो गया है. सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में इलाजरत बिरसा की स्थिति पहले से बेहतर है. उसके घाव लगभग भर गये हैं. केवल पेट, घुटने और पीठ के कुछ हिस्सों […]

विज्ञापन

चाईबासा : करंज के तेल में शीशा की मालिश के बाद जीवन की जंग लड़ रहा बिरसा फिलहाल संक्रमण के खतरे से मुक्त हो गया है. सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में इलाजरत बिरसा की स्थिति पहले से बेहतर है.

उसके घाव लगभग भर गये हैं. केवल पेट, घुटने और पीठ के कुछ हिस्सों के घाव भरने बाकी हैं. बिरसा के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से कुपोषण उपचार केंद्र के चिकित्सक व नर्स भी संतुष्ट हैं. बिरसा की मां मदाय लामाय को भी अपने बेटे के स्वास्थ्य में सुधार से शांति मिली है. डॉक्टरों का अनुमान है कि तीन-चार दिनों में बिरसा को पट्टी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola