प्रेषण शुल्क पर छात्र प्रतिनिधि अाक्रोशित

Updated at : 01 Apr 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेषण शुल्क पर छात्र प्रतिनिधि अाक्रोशित

चाईबासा : टाटा कॉलेज में प्रेषण शुल्क के नाम पर अतिरिक्त राशि की वसूली का विद्यार्थियों ने खुल कर विरोध करना शुरू कर दिया है. छात्र संघ के सचिव मुकेश गोप ने कहा कि कॉलेज प्रशासन व कुलपति से वार्ता बाद यह शुल्क नहीं लेने की बात कहीं थी. लेकिन टाटा कॉलेज प्रशासन प्रेषण शुल्क […]

विज्ञापन

चाईबासा : टाटा कॉलेज में प्रेषण शुल्क के नाम पर अतिरिक्त राशि की वसूली का विद्यार्थियों ने खुल कर विरोध करना शुरू कर दिया है. छात्र संघ के सचिव मुकेश गोप ने कहा कि कॉलेज प्रशासन व कुलपति से वार्ता बाद यह शुल्क नहीं लेने की बात कहीं थी. लेकिन टाटा कॉलेज प्रशासन प्रेषण शुल्क ले रहा है. पहले प्रेषण शुल्क 50 रुपये लिया जा रहा था. वर्ता के बाद इसमें 30 रुपये की कटौती की गयी है. लेकिन अब भी विद्यार्थियों से इस बाबत 20 रुपये वसूला जा रहा है. गोप ने कहा कि जबतक प्रेषण शुल्क माफ नहीं होगा तबतक कोई भी विद्यार्थी परीक्षा फाॅर्म नहीं भरेगा. मौक पर अध्यक्ष सुभद्रा लागुरी, उपाध्यक्ष दीपक गागराई, महासचिव सुजिल बोदरा, संयुक्त सचिव ललिता हेम्ब्रम आदि छात्र ने भी इसका विरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola