1.5 लाख बकाया बिल की हुई वसूली बकाया बिजली

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बिजली विभाग द्वारा शनिवार को शहरी क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली अभियान चलाया. इस क्रम में बिजली बिल जमा नहीं करनेवाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी काटा गया. झुमका मुहल्ला, तंबाकू पट्टी, वार्ड संख्या छह, दंदासाई, बंगलाटांड आदि स्थानों में विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में वसूली अभियान चलाया […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बिजली विभाग द्वारा शनिवार को शहरी क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली अभियान चलाया. इस क्रम में बिजली बिल जमा नहीं करनेवाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी काटा गया. झुमका मुहल्ला, तंबाकू पट्टी, वार्ड संख्या छह, दंदासाई, बंगलाटांड आदि स्थानों में विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में वसूली अभियान चलाया गया. दोपहर ग्यारह बजे से देर शाम तक वसूली अभियान चला.
एसडीओ श्री शर्मा ने कहा कि कार्यपालक अभियंता शंभू नाथ चौधरी के निर्देश पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है. उपभोक्ता अपना बकाया बिल जल्द से जल्द जमा कर दें, ऐसा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि बड़े बकायादारों का कनेक्शन काटा गया है. इस दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये की बकाया वसूली की गयी. वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




