दपू रेलवे के 10 खिलाड़ी चयनित

चक्रधरपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर (मंडल) में तीन दिवसीय ऑल इंडिया रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 19 फरवरी से शुरू होगा. इस चैंपियनशिप में भारतीय रेल के 16 जोन के बॉडी बिल्डर हिस्सा लेंगे. दपू रेलवे के खेल अधिकारी संजीव चक्रवर्ती, रेलवे कोच सह नेशनल कोच एन भुईयां, कोच शंतानु भट्टाचार्य ने चैंपियनशिप को लेकर दक्षिण […]
चक्रधरपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर (मंडल) में तीन दिवसीय ऑल इंडिया रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 19 फरवरी से शुरू होगा. इस चैंपियनशिप में भारतीय रेल के 16 जोन के बॉडी बिल्डर हिस्सा लेंगे. दपू रेलवे के खेल अधिकारी संजीव चक्रवर्ती, रेलवे कोच सह नेशनल कोच एन भुईयां, कोच शंतानु भट्टाचार्य ने चैंपियनशिप को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डनरीच जोन के बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ियों का चयन किया. इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल व अन्य मंडलों से 10 बॉडी बिल्डरों का चयन किया गया.
साथ ही नामों की घोषणा की गयी. इसमें एन सर्वो सिंह, श्याम कुमार चौधुरी, कुंदन कुमार गोप, भूपेंद्र सिंह, राम निवास, विजय बहादुर, जय चक्रवर्ती, इंद्रानील, श्याम शर्मा, जावेद अली खान शामिल है. सभी बॉडी बिल्डर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से ऑल इंडिया बॉडी बिल्डिंग में प्रतिनिधित्व करेंगे. इसको लेकर चक्रधरपुर के हेल्थ क्लब में बॉडी बिल्डरों ने तैयार शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




