किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

Published at :12 Feb 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

चाईबासा : पत्ता चुनने जंगल गयी किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में हाटगम्हरिया पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. सभी को गुरुवार को विचार के लिये कोर्ट में पेश किया गया. जमानत नहीं मिलने से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी द्वारा दर्ज […]

विज्ञापन

चाईबासा : पत्ता चुनने जंगल गयी किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में हाटगम्हरिया पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. सभी को गुरुवार को विचार के लिये कोर्ट में पेश किया गया. जमानत नहीं मिलने से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया है कि घटना चार फरवरी की है. उस रोज वह घर की जरूरत के लिए पत्ता चुनने हाटगम्हरिया तालाबुरू जंगल गयी हुई थी.

इस दौरान उसे नोवामुंडी मेरेलगाड़ा निवासी जोकर चातोम्बा, हाटगम्हरिया ईलीगाड़ा के गोलासाई निवासी जोहन सावैयां व टोपलो सिंकू मिले थे. सभी ने जबरन उसे पकड़ कर जंगल के भीतर ले गये तथा बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. किसी को बताये जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. उसके पिता चक्रधरपुर में मजदूरी करते हैं. वह आठ फरवरी को अपनी सौतेली मां को घटना की जानकारी दी. उसने उसके पिता को बताया. उसके पिता के गुरुवार घर पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola