तीनों अध्यक्ष के कारण पार्टी की डूब रही है लुटिया

Published at :30 Jan 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
तीनों अध्यक्ष के कारण पार्टी की डूब रही है लुटिया

कोल्हान के कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्षों के खिलाफ खोला मोरचा, कहा चाईबासा : कोल्हान के तीनों जिला कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकू, देवी चटर्जी व विजय खां के खिलाफ पार्टी के वरीय नेताओं ने मोरचा खोल दिया है. तीनों जिला अध्यक्षों को हटाने के लिए कमर कसे नेताओं ने पूर्व सांसद व वयोवृद्ध नेता बागुन सुम्बरूई […]

विज्ञापन
कोल्हान के कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्षों के खिलाफ खोला मोरचा, कहा
चाईबासा : कोल्हान के तीनों जिला कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकू, देवी चटर्जी व विजय खां के खिलाफ पार्टी के वरीय नेताओं ने मोरचा खोल दिया है. तीनों जिला अध्यक्षों को हटाने के लिए कमर कसे नेताओं ने पूर्व सांसद व वयोवृद्ध नेता बागुन सुम्बरूई को इस लड़ाई का नेतृत्व सौंपा है. शुक्रवार को बागुन के आवास पर वरिष्ठ कांग्रेसियों की बैठक में अध्यक्षों के हटाने की रणनीति बनायी गयी. आगे की रणनीति बनाने के लिए जल्द ही कांग्रेसी जमशेदपुर में बैठक करेंगे.
बागुन के दरबार जुटे कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि निक्कमे जिलाध्यक्षों के कारण प्रमंडल में पार्टी की लूटिया डूब रही है. जिला अध्यक्षों को कांग्रेस की नीति नियम तक मालूम नहीं. पंचायत चुनाव जितने वाले पंचायत प्रतिनिधियों की क्या अहमियत होती है, इन्हें इसकी जानकारी नहीं है. प्राथमिक सदस्य बने बिना लोगों को कांग्रेस का जिला पदाधिकारी बनाया जा रहा है. केवल अनुशंसा की पावर रखने वाले जिला अध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारयों को पार्टी से हमेशा के लिए बहिष्कृत कर रहें है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola