सरकार की योजना को धरालत पर लाना है

चाईबासा : योजना बनाओ अभियान की जागरूकता को लेकर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न पंचायत के गांवों का दौरा किया गया. जिसमें ग्रामीणों से रूबरू होकर योजना बनाओ अभियान संबंधित जानकारी दी गयी. मौके पर बीडीओ ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर कहा कि सरकार की योजना को […]
चाईबासा : योजना बनाओ अभियान की जागरूकता को लेकर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न पंचायत के गांवों का दौरा किया गया. जिसमें ग्रामीणों से रूबरू होकर योजना बनाओ अभियान संबंधित जानकारी दी गयी. मौके पर बीडीओ ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर कहा कि सरकार की योजना को धरातल पर लाना आपकी जिम्मेवारी है. गांव में पंचायती कर स्वयं किस तरह की योजना बने इस पर निर्णय कर सकते है.
पहली बार सरकार की ओर से ग्रामीणों को मौका दिया गया है. जहां भी खाली जमीन मिले वहां किस तरह का कार्य होनी चाहिए इस पर सर्वसम्मति से एक निर्णय पारित करें. जिसके बाद निर्णय को प्रखंड कार्यालय में जमा करें. जिसमें बाद सरकार के पास इस योजना को पारित होने के लिये भेजा जायेगा. मौके पर बीपीओ सुषमा एक्का, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




