पेट्रोल पंप लूटकांड की जांच जारी, तीन हिरास्त में

Published at :05 Dec 2013 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप लूटकांड की जांच जारी, तीन हिरास्त में

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़ियाकॉलोनी स्थित इंडियन ऑयल के ऐवन फिलिंग नामक पेट्रोल पंप से 80 हजार डकैती मामले में पुलिसिया जांच जारी है. ग्रामीण एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम बनायी है. इस टीम में घाटशिला के एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, गालूडीह और एमजीएम […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़ियाकॉलोनी स्थित इंडियन ऑयल के ऐवन फिलिंग नामक पेट्रोल पंप से 80 हजार डकैती मामले में पुलिसिया जांच जारी है. ग्रामीण एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम बनायी है.

इस टीम में घाटशिला के एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, गालूडीह और एमजीएम थाना के थानेदार शामिल है. इस टीम का नेतृत्व स्वयं ग्रामीण एसपी कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक पुलिस ने घटना के बाद से लगातार संभावित ठिकानों में छापामारी कर रही है.

खबर है कि अब तक पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि इस संबंध में पुलिस अभी कुछ बताने से इनकार कर रही है. पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है. जल्द मामले का खुलासा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola