ठंड में इमली वृक्ष तले रात गुजार रहा सबर परिवार

Published at :30 Dec 2015 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड में इमली वृक्ष तले रात गुजार रहा सबर परिवार

मुसाबनी : फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के लीपुडीह टोला के रोथो सबर का परिवार इस ठंड में आवास नहीं होने के कारण इमली के वृक्ष के नीचे रात गुजार रहा है. दूसरों के घरों में रोथो सबर मजदूरी करता है. उसकी पत्नी मिनी सबर जंगल से लकड़ी लाकर बेचती है तब परिवार चलता है एवं पांच […]

विज्ञापन

मुसाबनी : फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के लीपुडीह टोला के रोथो सबर का परिवार इस ठंड में आवास नहीं होने के कारण इमली के वृक्ष के नीचे रात गुजार रहा है. दूसरों के घरों में रोथो सबर मजदूरी करता है. उसकी पत्नी मिनी सबर जंगल से लकड़ी लाकर बेचती है तब परिवार चलता है एवं पांच संतानों का भरण पोषण कर रहे हैं. इस सबर परिवार के मासूमों के सिर पर जहां छत नहीं है, वहीं इस ठंड में ओढ़ने के लिए गर्म कपड़े भी नहीं है. बच्चे ठंड से परेशान हैं.

इस परिवार का एक मात्र लड़का दीपू सबर स्कूल जाता है. बबलू सबर गांव में भतुआ है. वहीं सुकलाल तथा उसका भाई पेड़ के नीचे खुले आसमान तले घर साामनों का रखवाली करता है. बच्चों ने कहा शाम में मां-पिता कमा कर लाते हैं, तब खाना पकता है और पेड़ के नीचे जमीन पर पुआल बिछा कर रात में सोते हैं. रोथो सबर डुमरिया निवासी है. काफी दिनों से अपने ससुराल लीपुडीह में रह रहा है. उसकी सास मिनकी सबर के इंदिरा आवास में पूरा परिवार रहता था. 25 वर्ष पूर्व मरम्मत के अभाव में आवास ध्वस्त हो गया और रोथो सबर का परिवार पेड़ के नीचे आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola