सोनुवा में पुलिस ने रोका खेती कार्य

Published at :23 Jul 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
सोनुवा में पुलिस ने रोका खेती कार्य

चाईबासा की खबरें पेज 9 पर भी सोनुवा : सोनुवा प्रखंड अंतर्गत निश्चिंतपुर गांव स्थित कृषि विभाग के अधीन जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा खेती किये जाने का मामला थाना पहुंचा़ हालांकि ग्रामीणों ने उक्त जमीन को निजी जमीन बताते हुए हुए कहा कि वह बर्षो से उस जमीन पर खेती करते आ रहे है़ […]

विज्ञापन
चाईबासा की खबरें पेज 9 पर भी
सोनुवा : सोनुवा प्रखंड अंतर्गत निश्चिंतपुर गांव स्थित कृषि विभाग के अधीन जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा खेती किये जाने का मामला थाना पहुंचा़ हालांकि ग्रामीणों ने उक्त जमीन को निजी जमीन बताते हुए हुए कहा कि वह बर्षो से उस जमीन पर खेती करते आ रहे है़
प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिंगा हेस्सा के मुताबिक राजगांव व निश्चिंतपुर गांव सीमान के समीप कृषि विभाग के अधीन 23 एकड़ 74 डिसमील जमीन खेती की जमीन है़ जबकी जमीन के कुछ भाग में राजगांव के एक व्यक्ति द्वारा जमीन को अपना बता ठेका में खेती करायी जा रही है़
जिसकी सूचना अंचलाधिकारी व जिला कृषि पदाधिकारी को दी गयी़ जिसके बाद अंचलाधिकारी के निर्देश के बाद बुधवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खेती कार्य को रोका़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिंगा हेस्सा ने बताया कि इस बर्ष राज्य सरकार द्वारा श्री विधी को बढ़ावा देने हेतु सरकारी जमीन पर खेती करायी जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola