नमक घोटाले की जांच, मिली गड़बड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2015 11:40 PM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : नमक घोटाले की जांच बुधवार को शुरू हो गयी. घोटाले की जांच करने पहुंचे विधानसभा समिति के सदस्य विधायक अनंत ओझा व जयप्रकाश वर्मा ने सर्किट हाउस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के एमओ व अन्य कर्मियों से लंबी पूछताछ की. नमक का टेंडर व आवंटन कब हुआ था. नमक कार्डधारियों को […]
विज्ञापन
चाईबासा : नमक घोटाले की जांच बुधवार को शुरू हो गयी. घोटाले की जांच करने पहुंचे विधानसभा समिति के सदस्य विधायक अनंत ओझा व जयप्रकाश वर्मा ने सर्किट हाउस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के एमओ व अन्य कर्मियों से लंबी पूछताछ की. नमक का टेंडर व आवंटन कब हुआ था.
नमक कार्डधारियों को मिला था कि नहीं, इन तमाम तथ्यों पर समिति के सदस्यों ने जांच की. इससे जुड़े तमाम कागजातों को खंगाला. एक-एक एमओ को बुलाकर तमाम बिंदुओं पर गहनता से जांच की.
समिति के सदस्य अनंत ओझा ने बताया कि शुरुआती जांच में कई तथ्यों पर खामियां नजर आयी हैं. कई कागजात विभाग के पास नहीं है. इन सारी चीजों को विधानसभा के समक्ष रखा जायेगा. नमक घोटाले का मामला विधानसभा में उठने के बाद विधायक अनंत ओझा व जयप्रकाश वर्मा को इसकी जांच की जिम्मेवारी दी गयी थी.
समिति ने तांतनगर व मंझारी के गोदाम का स्टॉक मिलाया
तांतनगर व मंझारी जाकर सदस्यों ने खाद्यान गोदाम में स्टॉक पंजी से अनाज का मिलान किया. गांव वालों से राशन, किरासन मिलने की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




