पेड़ काटने के विवाद में चाकूबाजी

Published at :27 Sep 2013 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ काटने के विवाद में चाकूबाजी

चाईबासा : पेड़ काटने के विवाद को लेकर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत भोया गांव में चाकूबाजी की घटना में साधो देवगम घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की शिकायत पर पुलिस ने गांव के टुनू देवगम व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. विवाद गांव के मेन चौक […]

विज्ञापन

चाईबासा : पेड़ काटने के विवाद को लेकर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत भोया गांव में चाकूबाजी की घटना में साधो देवगम घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की शिकायत पर पुलिस ने गांव के टुनू देवगम एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विवाद गांव के मेन चौक पर स्थित सूखे इमली का पेड़ को लेकर था जिसका बंटवारा गांव के सात लोगों के बीच होना था. 24 सितंबर को उक्त पेड़ को गांव का टुनू देवगम काट रहा था. इसका साधो देवगम ने विरोध किया था.

इसके बाद रात को टुनू अपने एक साथी के साथ साधो के घर पहुंचा. उसने बाहर सोये हुए साधो पर चाकू से वार किया. इससे साधो का बाया कंधा जख्मी हो गया है. साधो के शोर मचाने पर आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola