पावरोटी विक्रेताओं व हॉकर हो रहे गोलबंद

Published at :09 Sep 2013 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
पावरोटी विक्रेताओं व हॉकर हो रहे गोलबंद

चाईबासा : पावरोटी विक्रेताओं व हॉकरों पर लगातार हो रहे हमले व छिनतई के मामलों को लेकर रविवार को गोलबंद होने लगे. इसके तहत सदर थाने में सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया. चाईबासा बस स्टैंड में पावरोटी विक्रेताओं व हॉकरों ने बेकरी मालिकों के साथ सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की. […]

विज्ञापन

चाईबासा : पावरोटी विक्रेताओं हॉकरों पर लगातार हो रहे हमले छिनतई के मामलों को लेकर रविवार को गोलबंद होने लगे. इसके तहत सदर थाने में सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया. चाईबासा बस स्टैंड में पावरोटी विक्रेताओं हॉकरों ने बेकरी मालिकों के साथ सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की.

इस बैठक में करीब 49 पावरोटी विक्रेता हॉकर शामिल हुए. बैठक में एक मत होकर पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया गया. उपाधीक्षक के गुवा में होने के कारण सदर थाने में ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि पावरोटी विक्रेताओं के साथ लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन थान में रफादफा करने की नीति अपनायी जा रही है. केस दर्ज किये बगैर शिकायत पत्र वापस कर दिया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि अपनी सुरक्षा खुद करो.

थाने में इतना तक कह दिया गया कि अपनी रक्षा करने में सक्षम नहीं हो, तो व्यापार ही बंद कर दो. उल्लेख किया गया है कि अब लुटेरे जान से मारने की धमकी भी देने लगे हैं. पिछले कुछ महीनों में लूट की वारदातें काफी बढ़ गयी हैं. अब तक कोई कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola