20 मई के बाद ही मिलेगी राहत, आज से झुलसायेगी गरमी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2015 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में मौसम का मिजाज शुक्रवार से बदलेगा. गरमी बढ़ेगी और तापमान 41 डिग्री को पार कर सकता है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में गरमी और तपिश का अहसास करायेगी. गुरुवार को आसमान में छिटपुट बादल छाये रहे. अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 […]
विज्ञापन
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में मौसम का मिजाज शुक्रवार से बदलेगा. गरमी बढ़ेगी और तापमान 41 डिग्री को पार कर सकता है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में गरमी और तपिश का अहसास करायेगी.
गुरुवार को आसमान में छिटपुट बादल छाये रहे. अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया. लेकिन शुक्रवार से पारा 41 को पार जाने की संभावना है.
लगभग दो सप्ताह तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा. 17 मई को पारा 42 डिग्री को पार कर सकता है. हालांकि 20 मई के बाद बारिश के कारण गरर्मी से राहत मिलेगी. तब तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




