लीज एरिया की घेराबंदी करने गये ठेकेदार को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Published at :01 May 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
लीज एरिया की घेराबंदी करने गये ठेकेदार को ग्रामीणों ने खदेड़ा

नोवामुंडी : टाटा स्टील की नोवामुंडी माइंस की माबुरू स्थित लौह-अयस्क खदान के लीज एरिया की घेराबंदी करने गये ठेकेदार को नोवामुंडी बस्ती के ग्रामीणों ने गुरुवार को खदेड़ दिया. कंपनी प्रबंधन लीज एरिया की तार की बाड़ लगा कर फेंसिंग करवा रहा था. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुंडा शंकर देव सुरेन के नेतृत्व […]

विज्ञापन
नोवामुंडी : टाटा स्टील की नोवामुंडी माइंस की माबुरू स्थित लौह-अयस्क खदान के लीज एरिया की घेराबंदी करने गये ठेकेदार को नोवामुंडी बस्ती के ग्रामीणों ने गुरुवार को खदेड़ दिया. कंपनी प्रबंधन लीज एरिया की तार की बाड़ लगा कर फेंसिंग करवा रहा था. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुंडा शंकर देव सुरेन के नेतृत्व में महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया.
आक्रोश का आलम यह था कि ग्रामीणों ने महाप्रबंधक कार्यालय को जाने वाली मेन गेट को तार के बाड़ से घेर दिया. यहां जमकर नारेबाजी की गयी. ‘ओते हासा दिरी-दारू आबुआ, दिकु जारी काबूआ’ का नारा ग्रामीणों ने दिया.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नोवामुंडी बस्ती के ग्रामीणों की अधिग्रहीत भूमि के एवज में न तो मुआवजा दिया गया है और न ही नौकरी मिली. माइंस प्रबंधन पर एग्रीमेंट के अनुसार कार्य नहीं करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया. सीएसआर में भी अपेक्षा का आरोप लगे.
आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे माइंस प्रबंधक अवनीश कुमार को उग्र ग्रामीणों ने आंदोलन स्थल से भगाया. इसके बाद माइंस चीफ देवाशीष जेना ने पहुंच कर आक्रोशित आंदोलनकारियों को समझा बुझा कर शांत किया. श्री जेना 11 मई को इन तमाम मुद्दों पर समझौता-वार्ता करने का भरोसा दिलाया. इसके बाद जाकर ग्रामीण शांत हुए. इस मौके पर मतियास सुरेन, रघुनाथ समेत दर्जनों महिलाएं व पुरुष भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola