चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Published at :28 Apr 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

मंझगांव : चोरी की दो बाइक से साथ मझगांव पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें शारदा गांव के बोतरपता टोला निवासी भोलानाथ दास, बरालसाही निवासी रवींद्र करवा तथा अम्बाई मिर्चा के बिलैयसुवा निवासी कैलाश महारणा शामिल है. इनके पास से होंडा साइन (जेएच-06डी/1867) व बगैर नंबर की हीरो होंड़ा डिलक्स बाइक बरामद […]

विज्ञापन
मंझगांव : चोरी की दो बाइक से साथ मझगांव पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें शारदा गांव के बोतरपता टोला निवासी भोलानाथ दास, बरालसाही निवासी रवींद्र करवा तथा अम्बाई मिर्चा के बिलैयसुवा निवासी कैलाश महारणा शामिल है. इनके पास से होंडा साइन (जेएच-06डी/1867) व बगैर नंबर की हीरो होंड़ा डिलक्स बाइक बरामद की गयी है. सोमवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया.
थानेदार महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस दल के साथ वे गश्त पर निकले थे. शराद गांव में उन्हें सूचना मिली कि बोतरपता टोला में भोलानाथ दास के घर पर चोरी की बाइक रखी हुई थी. यहां से पुलिस ने एक बाइक बरामद की. जांच में बाइक चोरी की निकली. भोलानाथ ने बताया कि उसने बाइक बरालसाही के रवींद्र करवा से खरीदी थी.
पुलिस ने रवींद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ओड़िशा के तुरमुंगा में रहने वाले उसके मामा पद्मलोचन साहु ने यह बाइक दी थी.
पूछताछ के क्रम में ही पुलिस ने अम्बइमिर्चा के बिलैयसवा गांव में धावा देकर कैलाश महारणा को गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी की बिना नंबर वाली एक बाइक बरामद की गयी. उसने बताया कि बाइक उसने अम्बासाई के अंजन से खरीदी थी. चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री में पुलिस ने तीनों आरोपी के अलावा पद्मलोचन साहु व अंजन को भी आरोपी बनाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola