105 इंटर कॉलेजों को जैक का नोटिस

Published at :19 Jul 2013 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
105 इंटर कॉलेजों को जैक का नोटिस

जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद ने राज्य के विभिन्न जिलों से स्थापना अनुमति या प्रस्वीकृति के लिए आवेदन करने वाले 105 इंटर कॉलेजों को नोटिस जारी किया है. इनमें जिले के 11, पश्चिमी सिंहभूम के 4 और सरायकेला–खरसावां जिला के छह इंटर कॉलेज हैं. परिषद ने कॉलेजों को छह माह के अंदर स्थापना अनुमति या […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद ने राज्य के विभिन्न जिलों से स्थापना अनुमति या प्रस्वीकृति के लिए आवेदन करने वाले 105 इंटर कॉलेजों को नोटिस जारी किया है. इनमें जिले के 11, पश्चिमी सिंहभूम के 4 और सरायकेलाखरसावां जिला के छह इंटर कॉलेज हैं.

परिषद ने कॉलेजों को छह माह के अंदर स्थापना अनुमति या प्रस्वीकृति के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लेने का निर्देश दिया है. यदि छह माह के अंदर कॉलेज प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो परिषद उनके आवेदन वापस कर देगा. इस तरह संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी वर्ष 2014 में होनेवाली इंटर की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. राज्य मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव द्वारा गत 6 जून को पारित आदेश के आलोक में परिषद ने कॉलेजों को यह निर्देश दिया है.

परिषद के सचिव सुशील कुमार राय ने कहा कि कॉलेज यदि छह माह के अंदर विभाग द्वारा निर्देशित अहर्ता पूरी नहीं करते हैं, तो झारखंड इंटरमीडिएट महाविद्यालय स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति की नियमावली के तहत कॉलेज द्वारा दिया गया आवेदन वापस कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola