पांच किमी की दूरी से भी दिखायी पड़ती है मसजिद

Published at :17 Jul 2013 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
पांच किमी की दूरी से भी दिखायी पड़ती है मसजिद

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ का सबसे विशाल, सबसे ऊंचा, सबसे भव्य और सबसे शानदार इमारत है जामा मसजिद. जैंतगढ़ मुख्य द्वार पर अवस्थित यह मसजिद पांच किमी की दूरी से भी दिखायी पड़ता है. मसजिद सफेद संगमरमर पत्थर से बना है. मसजिद में एक ही मीनार है, जिसमें तीन स्टेप हैं. मसजिद दो मंजिला है. पीछे […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ का सबसे विशाल, सबसे ऊंचा, सबसे भव्य और सबसे शानदार इमारत है जामा मसजिद. जैंतगढ़ मुख्य द्वार पर अवस्थित यह मसजिद पांच किमी की दूरी से भी दिखायी पड़ता है. मसजिद सफेद संगमरमर पत्थर से बना है. मसजिद में एक ही मीनार है, जिसमें तीन स्टेप हैं. मसजिद दो मंजिला है.

पीछे की ओर गहराई होने के कारण तीन मंजिला प्रतीत होती है. जमीन से गुंबद की ऊंचाई लगभग 100 फीट है. इसी मसजिद में एक भाग औरतों के लिये अलग से है. पुरानी एसबेसटस की बनी मसजिद को तोड़कर इसका निर्माण किया गया. मसजिद की बुनियाद 27 अप्रैल 1997 को मौलाना समी जाफरी के हाथों हुआ. मसजिद बनने में पांच वर्ष और छह दिन का समय लगा.

मसजिद तामीरी कमेटी जैंतगढ़ की निगरानी में बनी. मसजिद ढलाई में चंपुआ, गोड्डा, झुंपुरा, क्योंझर, जगन्नाथपुर, मौलानगर के लोगों ने श्रमदान किया. मसजिद में दोनों मंजिलों में एक हजार औरतों में 500 नमाजियों की क्षमता है. जैंतगढ़ की दो हजार की आबादी इसमें नमाज अदा करती है. मसजिद में शयन, बरामदाह, बजु खाना, शौचालय आदि की उत्तम व्यवस्था है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola