दुर्घटना में बीएसएफ जवान समेत दो घायल

Published at :29 Dec 2014 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में बीएसएफ जवान समेत दो घायल

चाईबासा : मड़कमहातु के पास हुए सड़क दुर्घटना में बीएसएफ जवान विजय सिंह मेलगाड़ी व श्रीमती पूर्ति घायल हो गयी. घटना शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे की है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीएसएफ जवान को बाएं पैर व मुंह में गहरी […]

विज्ञापन

चाईबासा : मड़कमहातु के पास हुए सड़क दुर्घटना में बीएसएफ जवान विजय सिंह मेलगाड़ी व श्रीमती पूर्ति घायल हो गयी. घटना शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे की है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीएसएफ जवान को बाएं पैर व मुंह में गहरी चोट लगी है.

जबकि श्रीमती पूर्ति को चेहरे व हाथ में चोट आयी है. मिली सूचना के अनुसार बीएसएफ जवान अपने महिला साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान मतकमहातु के पास बाइक चलाते हुए किसी कारण से वह पीछे देखने लगा था. जिसके कारण सामने खड़ी स्कर्पियों से उसकी नजर हट गयी. फलस्वरूप उसका बाइक पीछे से जाकर स्कर्पियों से टकरा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola